Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ओड़िया मवि पुराना बस्ती के पूर्व शिक्षक जगदीश चन्द्र षाड़ंगी का निधन

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर के ओड़िया मध्य विद्यालय पुराना बस्ती के 92 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश चन्द्र षाड़ंगी का सोमवार की रात निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को शहर के कुदलीबाड़ी श्मशान घाट में किया गया. स्वर्गीय षाड़ंगी भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र और दो पुत्री हैं. दोनों पुत्र शुभेन्दु शेखर षाड़ंगी और सुविनय षाड़ंगी सरकारी शिक्षक हैं. शुभेन्दु शेखर षाड़ंगी ऑल इंडिया वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी भी रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-durga-das-jailed-in-sc-st-case/">आदित्यपुर

: भाजपा नेत्री दुर्गा दास एससी-एसटी मामले में गई जेल
षाड़ंगी के निधन पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि महान निष्ठावान शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा के कारण हम आज इस मुकाम तक पहुंच पाएं हैं. जगदीश चन्द्र षाड़ंगी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. ओड़िया मध्य विद्यालय के सचिव सह निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना ने कहा कि इन महान शिक्षकों से ओड़िया मध्य विद्यालय पुराना बस्ती से पढ़कर कई छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर, जज, वैज्ञानिक बनकर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही