Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए फार्म मिलना हुआ शुरू

 
Chakradharpur ( Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र की बिक्री शुरू हो गई है. इसे लेकर महाविद्यालय ने नामांकन प्रपत्र बिक्री संबंधी नोटिस जारी की है. जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय सत्र 2022-2024 में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र 4 जुलाई से 20 जुलाई तक उपलब्ध होगा. कॉलेज के सभी कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 1ः30 बजे तक इंटरमीडिएट संकाय के कार्यालय से नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकेगा. [caption id="attachment_348351" align="aligncenter" width="453"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ckp-jln-college.jpeg"

alt="" width="453" height="542" /> जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट संकाय में नामांकन के लिए जारी किया गया नोटिस[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-youths-who-set-out-on-foot-from-delhi-on-char-dham-yatra-were-greeted-on-arrival-at-chaibasa/">चाईबासा

: दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले दो युवाओं का नगर आगमन पर हुआ अभिनंदन

इंटर साइंस एवं कॉमर्स में होगा डायरेक्ट एडमिशन

महाविद्यालय के इंटरमीडिएट साइंस एवं कॉमर्स संकाय में छात्र-छात्राओं के आवेदन करने के साथ ही उनका नामांकन लिया जाएगा. जबकि इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय के लिए नामांकन प्रपत्र जमा करना होगा. बाद में मेरिट बनाकर नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी. नामांकन के समय ओरिजिनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-leader-demands-railway-manager-to-run-tata-rourkela-passenger-train/">चक्रधरपुर

: भाजपा नेता ने रेल प्रबंधक से टाटा-राउरकेला सवारी गाड़ी चलाने की मांग की

इतनी होगी आवेदन पत्र की कीमत एवं नामांकन फी

महाविद्यालय में नामांकन प्रपत्र एसटी एवं एससी विद्यार्थियों को 150 रूपए में उपलब्ध होगा. जबकि जनरल एवं ओबीसी विद्यार्थियों को इसके लिए 200 रुपए कीमत चुकानी होगी. वहीं कॉलेज में संकायवार एडमिशन के लिए फी भी तय कर दी गई है. कला संकाय के लिए वार्षिक शुल्क 1470 रुपए, विज्ञान संकाय के लिए 2670 रुपए तथा वाणिज्य संकाय के लिए 2070 रुपए देय होगा. कला संकाय में जनरल छात्राओं को नामांकन के लिए 870 रुपए, विज्ञान में 2070 रुपए तथा कॉमर्स में 1470 रुपए वार्षिक शुल्क जमा करना होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही