Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ढीपासाई गांव में सड़क निर्माण का किया गया शिलान्यास

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की हतनातोड़ांग पंचायत के ढीपासाई गांव में डीएमफटी फंड से सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने शिलान्यास किया. इस मौके पर नारियल फोड़कर जिप सदस्य ने सड़क निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि ढीपासाई गांव में 1650 फीट सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को सड़क की समस्या से निजात मिलेगा. गांव में सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे थे. प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी, इसे देखते हुये डीएमफटी फंड से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने कार्य कराने वाले संवेदक को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क निर्माण कराने को कहा. साथ ही ग्रामीणों को भी सड़क निर्माण के दौरान निगरानी रखने की बात कहीं. जिप सदस्य ने बताया कि डीएमएफटी फंड से क्षेत्र के कई गांवों में सड़क का निर्माण करया जा रहा है, इससे सड़क की परेशानी दूर होगी. इस मौके पर गांव के महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-death-of-a-young-man-due-to-beating-relatives-demonstrated-in-the-police-station-fir-lodged/">जमशेदपुर

: पिटाई से युवक की मौत पर परिजनों ने थाने में किया प्रदर्शन, प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही