Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पोकुवाबेड़ा में लघु सिंचाई विभाग की तीन योजनाओं का किया गया शिलान्यास

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में बुधवार को लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनने वाले तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला परिषद सदस्य मीना जाेंको, पंचायत की मुखिया लक्ष्मी केराई, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बंकिरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर योजनाओं का शिलान्यास किया. जहां गाजीडीहपोकुवाबेड़ा गांव में बनने वाले चेकडैम,कोटसोना गांव में बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-birua-inaugurated-the-special-camp-of-sarvajan-pension-yojana/">चाईबासा

: सर्वजन पेंशन योजना के विशेष कैंप का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

स्थानीय ग्रामीण भी कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें - मीना जोंको

[caption id="attachment_548956" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/udghatan-1-300x192.jpeg"

alt="" width="300" height="192" /> पकुवाबेड़ा गांव में योजनाओं का शिलान्यास करती जिला परिषद सदस्य मीना जोंको.[/caption] मौके पर जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने कहा कि पोकुवाबेड़ा में चेक डैम का निर्माण होने से ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि कार्य कराने वाले संवेदक गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराए. स्थानीय ग्रामीण भी कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें. इस मौके पर गांव के मुंडा रमेश मुंडा,समाजसेवी सह सेवानिवृत आर्मी जवान दयासागर केराई,लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुजीत कुमार, कनीय अभियंता अमित कुमार, डिक्की मंडल, वीरेंद्र सिंह, सन्नी खंडाईत, साधो खंडाईत व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-girl-students-of-ashram-residential-girls-university-are-not-getting-food-according-to-the-menu/">घाटशिला

: आश्रम आवासीय बालिका उवि की छात्राओं को मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही