Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के जिराय गांव के मुंडा मार्शल ओड़ेया की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू और डंडा बरामद किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया. इसे लेकर सोमवार को कराईकेला थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएसन व टेबो थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा ने मामले की जानकारी दी. बताया कि जिराय गांव के मुंडा 36 वर्षीय मार्शल ओड़ेया 13 मई शनिवार से लापता थे. इस संबंध में मार्शल ओड़ेया के परिजनों द्वारा टेबो थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद उनकी खोजबीन प्रारंभ की गई.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-big-plot-failed-five-powerful-ieds-recovered/">चाईबासा
: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद जंगल से बरामद हुआ शव
इस मामले में बंदगांव जलमय गांव के सुखराम प्रधान को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने बयान में बताया कि अपने साले के कहने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मार्शल ओड़ेया की हत्या कर दी. बाद में शव को कराईकेला के चिंगिदा गांव के जंगल में छिपा दिया. बयान के आधार पर पुलिस ने जंगल से शव को बरामद कर परिजनों से पहचान कराई. इसके बाद हत्या में शामिल जलमय गांव निवासी सुरेश प्रधान, करम सिंह हेम्ब्रम और मूला हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू व एक डंडा बरामद किया गया है. सभी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chapakal-bad-in-tilopada-village-villagers-worried-for-drinking-water/">चक्रधरपुर
: तिलोपदा गांव में चापाकल खराब, पीने के पानी के लिए ग्रामीण परेशान छापामारी टीम में यह थे शामिल
इस छापेमारी टीम में कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएसन, टेबो थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा, कराईकेला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पिन्टू कुमार, टेबो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र टुडू, गोपाल कुमार के अलावे कराईकेला व टेबो थाना के पुलिस जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment