Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर:  अफीम तस्करी में सीआरपीएफ जवान सहित चार गिरफ्तार, दो किलो अफीम व 2.95 लाख रुपये जब्त

Advertisement
Advertisement
Bandgaon (A K Tiwari): पश्चिम सिंहभूम पुलिस अफीम के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, लेकिन अफीम के कारोबार ने जिले को धीरे-धीरे अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है. पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने शुक्रवार को अफीम की तस्करी में चार लोगों को धर दबोचा है. इनके पास से पुलिस ने दो किलो अफीम और दो लाख 95 हजार रुपये नगद सहित अन्य चीजें जब्त की हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक सीआरपीएफ जवान रवि कुमार भी है. गिरफ्तार जवान पंजाब के जालंधर पंजाब में पदस्थापित है. गिरफ्तार चारों लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शनिवार को चाईबासा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-arrested-with-23-pudding-brown-sugar-police-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन धराए,  पुलिस ने भेजा जेल

सोनुआ-चक्रधरपुर सड़क पर स्थित पदमपुर गांव में हो रही थी खरीद-बिक्री

चक्रधरपुर पुलिस ने रवि कुमार के अलावे पंजाब के फाजिल्‍का जिले के बलवीर चंद, टेबो थाना क्षेत्र के फ्रांसिस लुगुन और खूंटी के मुरुह थाना क्षेत्र के बुधुवा पूर्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की चक्रधरपुर में तस्करों द्वारा अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है. इस सूचना पर पुलिस द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें चक्रधरपुर के बीडीओ भी दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे. छापामारी दल ने सोनुआ-चक्रधरपुर सड़क मार्ग में स्थित पदमपुर गांव में पांच लोगों को अफीम की खरीद बिक्री करते हुए देखा. जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकलने में सफल रहा.

फ्रांसिस लुगुन और जॉन बोदरा से खरीदते थे अफीम

पूछताछ के क्रम में रवि कुमार और बलवीर चंद ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि वे लोग फ्रांसिस लुगुन और जॉन बोदरा से अफीम की खरीद कर पंजाब और दिल्ली में बेचते हैं. पुलिस ने इनके पास से अफीम और रुपये के अलावे चार मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रिक तराजू, 11 एटीएम कार्ड, एक बंडल चेक बुक और दो क्रेडिट कार्ड भी बरामद कर जब्त कर लिया है. इस मामले में जोहन बोदरा भागा हुआ है. जिसकी तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-cleanliness-league-launched-youth-rally-taken-out-cleanliness-campaign-started/">चाईबासा:

स्वच्छता लीग का शुभारंभ, निकाली गई यूथ रैली, चला सफाई अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही