Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : टेबो से दो किलो अफीम व 3.48 लाख के साथ चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र के कोपा चौक में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरूद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक काले रंग की होण्डा शाइन मोटर साइकिल नं0- जेएच 01बीएल 9868 पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस चेंकिग को देखकर वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया. बीरबल हेम्ब्रम, टेबो थाना ने बताया कि भागने के क्रम में तीनों व्यक्ति मोटर साइकिल से गिर पड़े. तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. इन व्यक्तियों के बताए अनुसार एक अन्य व्यक्ति को दूसरे स्थान से पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें : सुमन">https://lagatar.in/psychological-pressure-being-created-on-suman-kumar-so-that-he-says-that-the-seized-money-belongs-to-hemant-jmm/">सुमन

कुमार पर बनाया जा रहा मनोवैज्ञानिक दबाव, ताकि वे कहें कि जब्त पैसा है हेमंत का- JMM
चारों व्यक्ति की तलाशी लेने पर 2 किलो अफीम एवं 3,48,500 रुपए बरामद हुए. इस संदर्भ में टेबो थाना काण्ड सं0- 09/2022 धारा- 279 भादवि एवं 18(बी)/25 एनडीपीएस एक्ट अंकित कर अग्रतर कारवाई की जा रही है. वहीं पकड़े गए व्यक्तियों के संबंध में अन्य जानकारी जुटाते हुए न्यायालय में उपस्थापन किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन लोग शामिल हैं, जबकि एक खूंटी जिला का निवासी है. इनमें रमेश हेम्ब्रम (22 वर्ष), सिमोन पुरती (20 वर्ष), मंगरा कंडुलना (19 वर्ष), तथा नेल्सन बोदरा (20 वर्ष) शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही