Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अवैध बालू लदे चार हाईवा जब्त, पोड़ाहाट एसडीपीओ ने की कार्रवाई

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीपीओ कपिल चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे चार हाईवा को जब्त किया है. बताया जाता है कि एसडीपीओ को हाईवा व डंपर में बालू को लोड कर चक्रधरपुर लाए जाने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और सभी हाईवा रोककर चालकों से चालान की मांग की. लेकिन जांच में चालान में कई गलतियां पाई गई. सभी हाईवा के पीछे नंबर भी नहीं लगा हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-celebrates-163rd-birth-anniversary-of-its-first-chairman-dorabji-tata/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने अपने पहले चेयरमैन दोराबजी टाटा की मनाई 163वीं जयंती
इसके बाद एसडीपीओ ने थाना के अधिकारियों को आदेश देते हुए बालू लदे तीनों गाड़ियों को जब्त कर लिया. फिलहाल बालू लदे गाड़ियों को थाना में रखा गया है. इस संबंध में एसडीपीओ कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालू लदे तीनों वाहनों को पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में चालान में कुछ गड़बड़ियां मिली है. इसे देखते हुए चालान को डीटीओ के पास भेज दिया गया है. इधर, चक्रधरपुर के थाना प्रभारी लक्षण प्रसाद ने कहा कि पकड़े गए वाहनों के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. बालू अवैध है या नहीं इसे लेकर खनन विभाग से संपर्क किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही