Search

 
 
 

Chakradharpur : सोनामारा गांव में बिजली गिरने से चार घायल, अस्पताल में इलाजरत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पचांचत स्थित सोनामारा गांव में शनिवार को आसमानी बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गये. इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. बताया जाता है कि सोनामारा गांव में शनिवार शाम लगभग चार बजे 14 वर्षीय अविनाश मुंडरी, 13 वर्षीय सावन मुंडरी, 13 वर्षीय नारायण सिंह मुंडरी एक इमली पेड़ के नीचे बैठे हुये थे. इसी बीच बारिश के साथ आसमानी बिजली भी कड़कने लगी. इस बीच पेड़ के समीप ही आसमानी बिजली गिरी. इससे पेड़ के नीचे बैठे तीनों इसकी चपेट में आ गये और घायल हो गये. इमली पेड़ के समीप अपने घर के बाहर खड़े 34 वर्षीय राज मुंडरी भी वज्रपात होने से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां तीनों इलाजरत हैं. वहीं अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय पर सभी को अस्पताल लाये जाने के कारण चारों खतरे से बाहर हैं. [caption id="attachment_906716" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/CKP-Bijli-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में इलाजरत घायल.[/caption] इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-ajsus-halla-bol-program-near-the-block-office/">Chakradharpur

: प्रखंड कार्यालय के समीप आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही