Search

 
 
 

चक्रधरपुर : राजापरम गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चार लोग घायल, दो गंभीर

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के बंदगांव प्रखंड की कराइकेला थाना क्षेत्र स्थित राजापरम गांव के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चार लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि राजापरम गांव से कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर ट्रैक्टर के चक्के में हवा भरवाने को लेकर कराइकेला आ रहे थे, ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान सामने से मोपेड पर आ रहे एक युवक को देखकर ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया और इससे ट्रैक्टर पलट गई, इससे मोपेड सवार युवक भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bolero-plus-stolen-from-house-in-ghodbanda-village-complaint-in-police-station/">मझगांव

: घोड़ाबांदा गांव में घर से बोलेरो प्लस चोरी, थाना में शिकायत

घायलों का इलाज शुरू

[caption id="attachment_732365" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/17rc_m_13_17082023_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल लोग[/caption] ट्रैक्टर पलटने से मोपेड सवार युवक बाउरीसाई गांव निवासी विकास कैवर्त युवक दब गया, इससे उसे गंभीर चोट लगी. ट्रैक्टर चालक राजापरम गांव निवासी उमेश गागराई को भी गंभीर चोट पहुंची. ट्रैक्टर पर सवार अन्य दो लोग को हल्की रूप से चोट लगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए एक गाड़ी में चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज प्रारंभ किया गया. वही इस घटना में घायल विकास कैवर्त की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-workshop-organized-in-hatnaburu/">मनोहरपुर

: हतनाबुरू में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही