Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित चक्रधरपुर की पोटका एवं कराईकेला के समीप सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें दो की स्थिति गंभीर रहने पर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. खूंटपानी प्रखंड के टोपकोचा गांव निवासी सूरज बोदरा अपने जीजा हेमंत हेम्ब्रम के साथ मेला देखने के लिए पदमपुर चाची के घर गए थे. मेला देखकर लौटने के दौरान पोटका के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे बाइक में सवार सूरज बोदरा व हेमंत हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए. सूरज बोदरा के पैर में गंभीर चोट लगी है. वहीं सूरज के जीजा हेमंत के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. वहां चिकित्सक डॉ मुंडू ने दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाइबासा रेफर कर दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-ACCI-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-agriculture-department-appeals-to-farmers-to-engage-in-plowing-after-rains/">चाईबासा
: कृषि विभाग ने किसानों से बारिश के बाद जुताई में जुटने की अपील की

Leave a Comment