पुटकी में व्यवसायियों ने यूजर चार्ज के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
चक्रधरपुर : रेलवे गुड्स गार्ड की पत्नी से नगद समेत दस लाख रुपए के आभूषण की ठगी
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेल क्षेत्र स्थित एक रेलकर्मी की पत्नी से दस लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि रेलवे क्वार्टर संख्या एच-19/5 साउथ वेस्ट में रहने वाले गुड्स गार्ड ए श्रीनिवास राव अनारा ड्यूटी गए हुए थे. सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा. वह खुद को रेलवे का आरपीएफ जवान बता रहा था. उसने गुड्स गार्ड ए श्रीनिवास राव की पत्नी ए कुमुदिनी से कहा की आपके पति को आरपीएफ पुलिस ने सीनी में चोरी के मामले में पकड़ लिया है. आपके घर में जितने भी नगद रुपए है व जो भी आभूषण हैं उसे हमें दे दें, ऐसा आपके पति ने कहा है, किसी अन्य को देना है, इस पर ए कुमुदिनी कहने लगी कि मैं अपने पति से बात करूंगी तब उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि आपके पति का फोन टैप हो रहा है, इससे और भी मुसीबत में फंस सकते हैं. ए कुमुदिनी ने घर में रखे नगद रुपए समेत सोने चांदी के आभूषण व बैंक कागजात उस व्यक्ति को दे दिये. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-putki-businessmen-took-out-a-torch-procession-against-the-user-charge/">धनबाद:
पुटकी में व्यवसायियों ने यूजर चार्ज के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
पुटकी में व्यवसायियों ने यूजर चार्ज के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Leave a Comment