Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुलीतोड़ांग पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की कुलीतोड़ांग पंचायत भवन में अनुमंडल अस्पताल के सौजन्य से सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया माझी जोंको उपस्थित थे. यह शिविर मुखिया माझी जोंको के प्रयास से लगवाया गया था. शिविर में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क दवाईयां दी गई. इस दौरान आने वाले ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी व मलेरिया से पीड़ित पाए गए. डॉक्टरों द्वारा मरीजों को मौसमी बीमारी से बचाव व मलेरिया से बचाव संबंधित कई जानकारियां भी दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-dirty-water-of-the-drain-is-flowing-on-the-road-of-jhumka-mohalla-resentment-among-the-people/">चक्रधरपुर

: झुमका मोहल्ला के सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी, लोगों में आक्रोश

मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर से कराएं इलाज

मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि बरसात में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है. अगर किसी व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण पाए जाते हैं तो घरेलू इलाज न कराकर तुरंत डॉक्टरों से इलाज कराए. इस दौरान मौसमी बीमारी से बचने के लिए साफ पानी पीने, बासी भोजन नहीं खाने, घर के आसपास साफ-सफाई बरतने इत्यादि के बारे में बताया गया. साथ ही मरीजों को मलेरिया से बचाव के लिए दवाइयां भी दी गई. वहीं, मुखिया माझी जोंको ने कहा कि बरसात में लोग अधिक बीमार हो रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर शिविर लगाया गया. इस मौके पर पंचायत सचिव महावीर गौड़, पंचायत प्रतिनिधि, अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-preparation-is-being-done-for-army-recruitment-in-the-football-field-of-silphodi-panchayat/">चक्रधरपुर

: सिलफोड़ी पंचायत के फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती के लिए कराई जा रही है तैयारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही