Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चार सितंबर से राउरकेला-सीकेपी और सीकेपी-टाटा के बीच चलेगी दो ट्रेन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार सितंबर से राउरकेला-चक्रधरपुर (सीकेपी) और चक्रधरपुर-टाटा के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. हालांकि राउरकेला-चक्रधरपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का राउरकेला के बाद मनोहरपुर, गोईलकेरा और सोनुवा में स्टॉपेज दिया गया है. 08107 ट्रेन राउरकेला से सुबह 06.30 बजे रवाना होगी, जो 07.00 बजे मनोहरपुर पहुंचेगी और मनोहरपुर से 07.02 बजे रवाना होगी. वहीं गोईलकेरा 07.33 में पहुंच कर 07.34 में रवाना होगी. वहीं सोनुवा 07.45 में पहुंच कर 07.47 में रवाना होगी और 08.30 में चक्रधरपुर पहुंचेगी. वहीं चक्रधरपुर से 08108 नंबर के साथ 09.00 बजे रवाना होगी. सोनुवा 9.15 में पहुंच कर 9.17 में रवाना होगी. गोईलकेरा 9.30 बजे पहुंच कर 9.32 में रवाना होगी, मनोहरपुर 10.02 में पहुंच कर 10.04 बजे रवाना होगी और 10.45 में राउरकेला पहुंचेगी. वहीं 08014 चक्रधरपुर से 10.20 बजे रवाना होगी, जो 10.30 बजे बड़ाबम्बो पहुंचेगी और बड़ाबाम्बो से 10.32 बजे रवाना होगी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-will-start-mission-2024-from-delhi-will-also-go-to-rajasthan-haryana/">बिहार

: नीतीश कुमार दिल्ली से शुरू करेंगे मिशन-2024, राजस्थान, हरियाणा भी जाएंगे
यह ट्रेन 10.40 बजे राजखरसवां पहुंचेगी और 10.42 में रवाना होगी. 10.50 बजे माहलीमुरुप पहुंच कर 10.52 में रवाना होगी, 11 बजे सीनी पहुंच कर 11.02 में रवाना होगी, 11.10 बीरवांस पहुंच कर 11.12 में रवाना, 11.18 में गम्हरिया पहुंच कर 11.20 में रवाना होगी. 11.26 में आदित्यपुर पहुंचेगी और 11.28 में रवाना होगी. 11.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी. वहीं वापसी में 08013 नंबर के साथ टाटा से चक्रधरपुर के 15.25 में रवाना होगी, जो आदित्यपुर 15.35. गम्हरिया 15.45, बीरबांस 15.53, सीनी 16.03, महालीमुरुप 16.15, राजखरसवां 16.25, बड़ाबाम्बो 16.37 और 17 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी. बता दे कि रेल ठहराव जन आन्दोलन समिति द्वारा आगामी चार सितंबर से रेल चक्का जाम आन्दोलन की चेतावनी दी थी. इसके बाद रेलवे द्वारा इस स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही