Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुदड़ी बाजार में लगा कचरे का अंबार, कचरों के बीच दुकान लगाने को मजबूर हैं दुकानदार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में इन दिनों जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है. इससे बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदार व बाजार आने वाले खरीदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद की ओर से लगभग 10-15 दिनों से साफ सफाई नहीं कराए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. सरफराज क्वार्टर जाने वाले रोड पर कचरे का अंबार रहने के कारण हमेशा पशुओं का जमावड़ा रहता है. इसके कारण लोग उस रास्ते से आवाजाही करने में कतराते हैं. जबकि यह बाजार का मुख्य क्षेत्र है और यहां कई दुकानें लगती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-disability-check-up-camp-organized-in-sub-divisional-hospital-on-the-instructions-of-dc/">घाटशिला

: डीसी के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल में लगा दिव्यांगता जांच शिविर

बाजार व आसपास के क्षेत्र में जल्द होगी सफाई

सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सब्जी विक्रेताओं को उठानी पड़ती है. मजबूरी में सब्जी विक्रेताओं को कचरे के बीच में ही दुकान लगानी पड़ती है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इसे लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को पत्र सौंपा जाएगा. इस मामले को लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने कहा कि गुदड़ी बाजार व आसपास के क्षेत्र में जल्द ही साफ सफाई कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि छठ पर्व की तैयारी को लेकर सफाई कर्मी व्यस्त हो गए थे. एक-दो दिन के भीतर ही चिन्हित कर साफ सफाई कराने का काम किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही