Search

 
 
 

Chakradharpur: चक्रधरपुर में आदिवासी मित्र मंडल का महाधिवेशन संपन्न, नयी कार्यकारिणी गठित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर के पोटका में रविवार को आदिवासी मित्र मंडल का महाधिवेशन आयोजित किया गया. मित्र मंडल प्रांगण में इस अवसर पर सर्वप्रथम दियुरी बहादुर सुरीन ने पूजा की. इसके बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सिद्धू कान्हू, पंडित रघुनाथ मूर्मू, बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, कोल गुरु लाको बोदरा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्‍वलित कर महाधिवेशन का शुभारंभ किया गया. स्वागत भाषण अर्जुन मुंडा ने दिया.

इन्‍होंने किया संबोधित

पूर्व सचिव गणेश चंद्र कुदादा ने आदिवासी मित्र मंडल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए क्लब से समिति बनने की विस्तार से जानकारी दी.पू र्व अंतरिम अध्यक्ष सत्यजीत हेम्ब्रम ने अपने कार्यकाल और कार्यों की जानकारी दी. पूर्व अध्यक्ष सुखराज सुरीन ने भी संबोधित किया. आदिवासी हो युवा महासभा की नीतिमा जोंको ने समाज के उत्थान और विकास के लिए महिलाओं से भागीदारी और नेतृत्व में आने का आह्वान किया.

कार्यकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन

महाधिवेशन के दौरान आदिवासी मित्र मंडल की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व पदाधिकारी गणेश चंद्र कुदादा, जगन्नाथ बहादा और प्रेम सिंह डांगिल ने कार्य किया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय केरकेट्टा, सचिव सुखराज सुरीन तथा कोषाध्यक्ष देवानंद मुर्मू चुने गए. साथ ही सदस्यों का भी चयन किया गया. नवचयनित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया.

महाधिवेशन में ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर बनमली मुर्मू सुरेश हेंब्रम देवराम पट पिंगुवा, शिव देवगम, दुर्गा चरण लेयांगी, सोनाराम लोवादा, रविन्द्र गिलुवा, हेमंत सामड, मनीष बांदिया, कुश माझी, अर्जुन मुंडा, विशाल मुंडा, सुखलाल लागुरी, दीपक बोदरा, नंदलाल बांकिरा, कालिया जामुदा, पंकज बांकिरा, विजय सिंह सामड, मुखिया सोमनाथ कोया, दया सागर केराई, कश्मीर कांडेयांग, मानसिंह बांकिरा, मधु डांगिल, अंजिता लागुरी, सरस्वती कुदादा मंजू हेस्सा, सुमी लागुरी, सरस्वती हेस्सा, सागेन हेम्ब्रम, सरिता कांडेयांग, सुनीता पूर्ति समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-gold-silver-and-bronze-medal-winners-of-neemdih-honored/">Chandil

: नीमडीह के गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही