Search

चक्रधरपुर : होयोहातु पंचायत के झरझरा टोयबो हाट बाजार में आमसभा आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र होयोहातु पंचायत के झरझरा टोयबो हाट मैदान में गुरुवार को आमसभा का आयोजन किया गया. जहां मुख्य रुप से सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा उपस्थित हुई. आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया. जहां ग्रामीणों ने पंचायत के मोसोसाई से झरझरा मुख्य सड़क जर्जर रहने के कारण बरसात के मौसम में होन वाली परेशानी, उच्च विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कराने, झरझरा हाट में शेड का निर्माण कराने, कोटसोना गांव जाने के लिए सड़क का निर्माण कराने, नल-जल योजना में बरती जा रही लापरवाही को दूर करने, चक्रधरपुर-झरझरा के बीच बने जर्जर पुल को ठीक कराने समेत अन्य समस्याओं से सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-young-man-was-sentenced-to-life-imprisonment-in-the-murder-case/">चाईबासा

: हत्या के मामले में एक युवक को आजीवन कारावास की सजा

गीता कोड़ा ने हो भाषा में ग्रामीणों को किया संबोधित

[caption id="attachment_669784" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/GITA-KORA-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> झरझरा हाट बाजार में आयोजित आमसभा के दौरान मौजूद ग्रामीण.[/caption] जहां ग्रामीणों की समस्या सुनने पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इस तरह के आमसभा से पंचायत के कई गांवों में व्याप्त समस्याएं निकलकर सामने आयी है. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को चिन्हित कर जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा. इसे लेकर वे जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने हक के लिए इसी तरह एकजुट रहें. ग्रामीण जागरुक होंगे तभी क्षेत्र का विकास संभव हो पाएगा. मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने हो भाषा में ही ग्रामीणों को संबोधित कर हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर कांग्रेस युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस प्रखंड सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड, मुखिया रघुनाथ गुंडूवा, गांव के मुंडा मनमोहन मुंडू के अलावे कांग्रेस प्रखंड कमेटी के अन्य नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/predictions-about-adipurush-the-film-will-earn-more-than-rs-80-crore-on-the-first-day-of-release/">‘आदिपुरुष’

को लेकर हुई भविष्यवाणी, रिलीज के पहले दिन फिल्म करेगी 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

छऊ नृत्य देख आयोजन समिति को सराहा

इससे पहले सांसद गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ नलिता पंचायत के नलिता गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुई. जहां उन्होंने छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा विभिन्न पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य को देखा. इस दौरान उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति से जुड़ा है. समिति द्वारा गांव में इस तरह का आयोजन कराना सराहनीय है. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण छऊ नृत्य देखने के लिए जुटे थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-was-giving-pressure-to-have-sex-wife-attacked-with-knife/">जमशेदपुर

: पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए दे रहा था दबाव, पत्नी ने चाकू से किया हमला
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//