Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मां मंगला की पूजा अर्चना कर निकाली गई घट यात्रा, माता के लगे जयकारे

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मंगलवार को श्रद्धा भाव के साथ चक्रधरपुर में मां मंगला की पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर पूजा स्थलों से बाजे-गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई. घट यात्रा चक्रधरपुर के थाना नदी स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट, पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट, संजय नदी, दंदासाई घाट समेत अन्य नदी पहुंची. जहां भक्तों ने कलश में जल भर कर पुनः पूजा स्थल लाया. माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो उठा. चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित माता मंगला के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mahavir-jayanti-celebrated-with-enthusiasm-in-padmavati-jain-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई महावीर जयंती

विभिन्न जगहों से महिला-पुरुष श्रद्धालु पूजा में हुए शामिल

[caption id="attachment_598877" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MANSA-PUJA-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित माता मंगला मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटे श्रद्धालु.[/caption] चक्रधरपुर के अलावे आस-पास के विभिन्न जगहों से महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी तरह शीतला मंदिर, रेलवे हरिजन बस्ती, बारह खोली, गैंगखोली, न्यू बस स्टैंड हरिजन बस्ती, कुंभा टोली,देवगांव, सिरकासाई, पोर्टरखोली, नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित हरिजन बस्ती, कोलचोकड़ा समेत अन्य स्थानों पर माता मंगला की पूजा अर्चना की गई. वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी माता की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. चक्रधरपुर के अलावे बंदगांव प्रखंड की कराईकेला, सोनुवा, गोइलकेरा, आनंदपुर समेत अन्य स्थानों पर भी माता मंगला की पूजा-अर्चना हुई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bank-of-india-manager-commits-suicide-by-hanging-himself-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही