Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जंताल पूजा को लेकर निकाली गई घट यात्रा, सुख शांति व समृद्धि की कामना की

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए रविवार को चक्रधरपुर स्थित मां पाउड़ी मंदिर में जंताल पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रविवार सुबह घट यात्रा निकाली गई. मंदिर के दिउरी सुजीत नायक के घर से घट यात्रा निकली और राजबाड़ी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज पहुंची. यहां कॉलेज के मुख्य द्वार एवं पाट पीढ़ा में विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस दौरान श्रद्धालु हाथ में तलवार, चुनरी इत्यादि लेकर ढोल-नगाड़े के बीच झूमते हुए संजय नदी पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-firing-at-scrap-businessmans-residence-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: स्क्रैप व्यवसायी के आवास पर फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद
यहां भी मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई. घट यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने घर से निकलकर घट का स्वागत किया. साथ ही घट की राह में श्रद्धालुओं ने लेटकर शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की कामना की. भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर पाउड़ी मां को बकरे व बत्तख की भी बली चढ़ायी. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही