Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गिरिराज सेना रक्तदान शिविर का करेगा आयोजन 30 अप्रैल को

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संस्थापक कमलदेव गिरि के जन्म दिवस पर 30 अप्रैल को गिरिराज सेना की ओर से 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर सोमवार को चांदमारी स्थित शौंडिक धर्मशाला परिसर में कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमा शंकर गिरि, फूलनदेव गिरि तथा गिरिराज सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष शंपा एलिस ने प्रेस वार्ता किया. इस अवसर पर गिरिराज सेना के संरक्षक सह कमल देवगिरी के बड़े भाई उमाशंकर गिरि ने कहा की 30 अप्रैल को गिरिराज सेना के संस्थापक कमलदेव गिरि का जन्म दिवस है. उस दिन को संकल्प दिवस के रुप में मनाते हुए शौंडिक धर्मशाला में गिरिराज सेना रक्तदान शिविर आयोजित करेगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-national-panchayati-raj-day-celebrated-in-panchayat-secretariats/">बहरागोड़ा

: पंचायत सचिवालयों में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

शिविर को सफल बनाने की अपील की गई

उन्होंने चक्रधरपुर के सभी शुभ चिंतकों को शामिल होने की अपील की. उन्होने कहा कि कमलदेव गिरि समाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ कार्य करना चाहते थे, जो बाकी है. गिरिराज सेना उक्त कार्य को बहुत जल्द धरातल पर उतारेगी. रक्तदान शिविर शौंडिक धर्मशाला में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. ब्लड का संग्रह चाईबासा ब्लड बैंक द्वारा किया जाएगा.वहीं शंपा एलिस ने शहर और ग्रामीण वासियों से अपील करते हुए कहा की आगामी 30 अप्रैल को शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाएं. मौके पर गिरिराज सेना के अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-one-injured-after-tata-iris-vehicle-overturned/">मुसाबनी

: टाटा आईरिस वाहन पलटने से एक जख्मी
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही