Search

 
 
 

चक्रधरपुर : संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने कराटे में जीते कई पदक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव के संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. इस प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली छात्राओं के लिए बुधवार को संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर स्थेर होरो ने कराटे प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : शिक्षा">https://lagatar.in/mla-amit-yadav-is-anti-education-prof-janki-yadav/">शिक्षा

विरोधी हैं विधायक अमित यादव : प्रो. जानकी यादव
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कराटे आत्मनिर्भर के लिए एक बेहतर खेल है. छात्राओं ने खूंटी में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. विद्यालय की अन्य छात्राएं भी इसी तरह विद्यालय का नाम रौशन करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-burnt-the-effigy-of-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-in-protest-against-the-madhya-pradesh-urine-scandal/">जमशेदपुर

: मध्यप्रदेश पेशाब कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया
इस मौके पर विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी कुमारी, मादे मुंडू, अनुष्का पूर्ति, दीपिका कुमारी, सृष्टि बोदरा, प्रीति मुंडा, रजनी बरजो, सिंगी बोदरा, जसमनी सोय, खुशी कुमारी, अष्टमी कच्छप, अंजू होरो, अल्फा बोदरा, जिन्द बारला, जवानी मुंडारी, सुप्रिया मुंडारी, सेतेंग पूर्ति, निलिमा मुंडारी, पालो कुम्हारी, सुवानी हमसाय, मरियम मुंडारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक पुरषोत्तम महतो, हरिशंकर महतो, बसंत डहंगा, ड्रोजिला मिंज, सिस्टर पुनम लकड़ा, स्नेहलता कोनगाड़ी,रजनी टुटी, अनामिका मुंडरी, पालो कुमारी, प्रशिक्षक विजय कुमार के अलावे अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही