Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की ओटार पंचायत भवन में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पिटर घनश्याम तियु उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए पीटर घनश्याम तियु ने कहा कि वर्तमान समय में महिला को सबल बनने की जरूरत है. झारखंड सरकार महिला उत्थान एवं रोजगार के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. जिसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए. उन्होंने कहा आज मनरेगा समेत पंचायत एवं सभी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इसे भी पढ़ें :रेलकर्मी">https://lagatar.in/accused-of-looting-and-assaulting-railway-worker-arrested/">रेलकर्मी
के साथ लूटपाट व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
: करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार [wpse_comments_template]
के साथ लूटपाट व मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
उन्होंने कहा कि महिला एकजुट होकर कार्य करें, ताकि गांव एवं क्षेत्र का विकास हो सके. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई. इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई .रंगोली प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता को प्रमुख पीटर घनश्याम तियु ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम मुंडा राम शंकर महतो, जेएसपीएल के रीता कुमार प्रधान ,सोमी नाग, प्रकाश महतो, खुशबू महतो, सावित्री महतो के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karim-city-college-got-first-prize-for-cooperation-in-e-waste-recycling/">जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार [wpse_comments_template]
Leave a Comment