Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में ग्राम सभा सह किसान गोष्ठी आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में शुक्रवार को ग्राम सभा सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता गांव के मुंडा रमेश सामड ने की. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो ने कहा की सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है. किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-thieves-took-away-lakhs-of-jewelery-and-9-thousand-cash-by-breaking-the-lock-of-the-locked-house-in-basconagar/">आदित्यपुर

: बास्कोनगर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और 9 हजार नकदी ले उड़े चोर
इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, केसीसी लोन, PM किसान सहायता योजना इत्यादि के बारे में बताया. कार्यक्रम में गुलकेड़ा पंचायत के उपमुखिया रवि गोप, भूतपूर्व सैनिक सह समाजसेवी दया सागर केराई, सन्नी सामाड़, लोकनाथ सामाड़, सुखलाल सामाड़, बबलू सामाड़ काफी बड़ी संख्या में महिला समूह एवं ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही