Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: ग्राम सभा में जेनाबेड़ा से ओटार गांव तक 4 किमी सड़क बनाने की उठी मांग

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के जेनाबेड़ा गांव में ग्रामीण मुंडा सिलाई बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई. जिसमें मुखिया मेलानी बोदरा मुख्य रूप से मौजूद थीं. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जेनाबेड़ा से ओटार गांव तक जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हो रही है. इस रास्ते से जेनाबेड़ा, ओटार, बरकुंडी, बस्टमपोदा, जोमरो, घाघरा, कराई केला आदि गांव के करीब 6 हजार आबादी रोजाना आवाजाही करती है. ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की नए सिरे से मरम्मत करने की मांग की.

ग्रामीणों को अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर की गई चर्चा

इसके अलावा गांव में नाली का निर्माण करने, वंचित लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं जरूरत के हिसाब से नए चापाकल लगाने, अधिक से अधिक गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने, मनरेगा योजना के तहत मेड़बंदी, समतलीकरण, बकरी शेड, पेवर ब्लॉक, मिट्टी मुरूम सड़क, कल्वर्ट पुलिया आदि का निर्माण करने, मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने, किसानों को बेहतर खेती के बारे में जानकारी एवं सरकार से मिलने वाली सभी लाभ पहुंचाने के बारे में चर्चा की गई.संबोधित करते हुए मुखिया मेलानी बोदरा ने कहा कि जेनाबेड़ा से ओटार गांव तक जाने वाली 4 किलोमीटर सड़क अति आवश्यक है. सड़क को नए सिरे से निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा. वहीं सभी समस्याओं को भी दूर करते हुए सरकारी लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम सभा में पारित योजनाओं को लागू करने के लिए प्रखंड कार्यालय को पत्र दिया जाएगा. मौके पर सुखराम मुंडारी, मंगल सिंह खंडाईत, नाथू मुंडारी, अंतू जामुदा, सोना मुनि बोदरा, पालो बोदरा, पिंकी तांती, प्रीति तांती, ज्योति तांती समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही