Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के ईचाहातु के माधोसाई में मंगलवार से शुरू हुए श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा हरि संकीर्तन के लिए मंगलवार को बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कराईकेला के अलावे केरा समेत अन्य गांव से महिला पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुई. इस दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के उद्घोष से आस-पास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-joint-education-secretary-inspected-kgbv-school/">बहरागोड़ा

: संयुक्त शिक्षा सचिव ने केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया

काशी के पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ किया पूजा अर्चना 

[caption id="attachment_620915" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kalash-yatra-2-1-300x156.jpg"

alt="" width="300" height="156" /> कलश पूजा के दौरान कराईकेला के चेयरघाट नदी में मौजूद महिला पुरुष श्रद्धालु.[/caption] कलश यात्रा ईचाहातु के माधोसाई आयोजन स्थल से निकली. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां सर पर कलश लेकर कराईकेला के चेयरघाट नदी पहुंची. जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया. यहां मौजूद काशी से पहुंचे पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया. कलश यात्रा के दौरान पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई भी शामिल हुए. नदी से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा में जल भरकर ईचाहातु माधोसाई लाया गया. इसके बाद यहां पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया. शुक्रवार को वेदी निर्माण, मण्डप पूजन, एवं मूर्तियों का संस्कार किया जाएगा. गुरुवार से शुरू हुआ यह आयोजन 5 मई तक चलेगा. इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आनंद">https://lagatar.in/ias-krishnaiahs-wife-and-daughter-protest-against-the-release-of-anand-mohan-said-government-should-reconsider/">आनंद

मोहन की रिहाई का IAS कृष्णैया की पत्नी व बेटी ने किया विरोध, कहा- पुनर्विचार करे सरकार
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही