Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 13 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, 14 को निकलेगी पालकी यात्रा

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर में 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी. इस अवसर पर चक्रधरपुर में साईं परिवार हरिजन कल्याण समिति व रेलवे कॉलोनी हरिजन बस्ती द्वारा कई आनुष्ठानिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. वहीं, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समिति की ओर से अतिथियों व लोगों को निमंत्रण पत्र प्रेषित किया जा रहा है. साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-successful-students-in-intermediate-were-honored-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

इस प्रकार होगा दो दिवसीय आनुष्ठानिक कार्यक्रम

दो दिवसीय आनुष्ठानिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह छह बजे काकड़ आरती, नौ बजे श्री श्री साईं पूजा, दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती, शाम छह बजे संध्या आरती व रात्रि नौ बजे सेज आरती का आयोजन होगा. जबकि 14 जुलाई को सुबह छह बजे काकड़ आरती व दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती होगी. वहीं, दोपहर दो बजे शहर में श्री श्री साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी. पालकी यात्रा समाप्त होने के उपरांत शाम छह बजे संध्या आरती व रात्रि नौ बजे सेज आरती का आयोजन होगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-solar-system-has-not-yet-been-installed-in-tata-college-material-has-already-reached-six-months-ago/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज में अब तक नहीं लगा सोलर सिस्टम, छह माह पूर्व ही पहुंच चुकी है सामग्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही