Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लौडीया गांव में मकान का आधा हिस्सा ढहा, बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत लौडीया गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चा मकान का आधा हिस्सा ढहने से एक वृद्ध महिला बाल-बाल बच गई. घर ढहने से वृद्ध महिला को करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक लौडीया गांव निवासी नंदी कुई बोदरा गुरुवार रात को घर में सोई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक कच्चा मकान का आधा हिस्सा गिर गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/braking-bus-full-of-passengers-fell-into-a-ditch-in-dhanbad-many-injured/">धनबाद

में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल
मकान गिरने के कारण वृद्ध महिला बाल-बाल बच गई. परंतु पीड़ित वृद्ध महिला को करीबन 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. घर टूटने के कारण वृद्ध महिला बेघर हो गई है. वृद्ध महिला का एक बेटा है. लेकिन शादी होने के बाद वह अपनी मां को छोड़कर अकेले पत्नी के साथ रहता है. पीड़ित वृद्ध महिला शीघ्र जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारियों को सहयोग करने का आग्रह की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही