Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुटुसाई गांव में बारिश के पानी में डूबा चापाकल, गंदा पानी पीने को विवश ग्रामीण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर की सिलफोड़ी पंचायत के गुटूसाई गांव में पीने के साफ पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. गुटूसाई टोला में मात्र एक चापाकल लगा है, लेकिन बारिश में जल जमाव के कारण चापाकल पानी में डूब गया है. इससे ग्रामीण चापाकल से पानी नहीं भर पा रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ आफत की बारिश से है तो दूसरी तरफ हमें पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-mother-in-law-husband-conference-organized-in-gopalpur/">बंदगांव

: गोपालपुर में सास-बहू-पति सम्मेलन आयोजित

चापाकल से निकल रहा गंदा पानी

वहीं इसे लेकर गांव के समाजसेवी रमेश कोड़ाह ने कहा कि गांव में लगभग साढ़े तीन सौ की आबादी है. इन दिनों ग्रामीणों को गांव से दूर दूसरे चापाकल से पानी लाकर पीना पड़ रहा है. उस चापाकल से भी गंदा पानी निकलता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर गड्ढे के पानी में डूबे चापाकल को निकालने का काम किया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही