Search

चक्रधरपुर : पुरानी बस्ती बलियाघाट में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या एक स्थित पुरानी बस्ती बलियाघाट में आयुष्मान भारत योजना के तहत बने अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिलेगा. स्थानीय लोग यहां आकर स्वास्थ्य सुविधा ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-issue-of-cleanliness-including-govindpur-water-supply-scheme-raised-in-deputy-commissioners-public-court/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में उठा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना सहित साफ-सफाई का मुद्दा

चिकित्सा पदाधिकारी ने सुविधाओं की ली जानकारी

मौके पर उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली. इस दौरान मौजूद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुबह के वक्त डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जहां छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज लोग आसानी से करा सकेंगे. अब लोगों को अनुमंडल अस्पताल आकर लंबी कतार में लगने की आवश्यकता नहीं होगी. इस दौरान नगर परिषद् के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से मिलने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया. इस मौके पर पूर्व पार्षद दिनेश जेना, अनुमंडल अस्पताल के लिपिक रविभूषण सिंह, चक्रधरपुर अनुमंडल की एनएनएम नर्स, सहिया व स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//