Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : आसनतलिया मोरगांटांड प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, उमड़ी भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की आसनतलिया पंचायत के मोरांगटांड प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर संजीविनी अस्पताल के तत्वावधान में लगाया गया था. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराया. इस अवसर पर ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाएं भी बांटी गई. इस मौके पर गांव के मुंडा संजय मुंडा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-annual-game-begins-at-sumant-mulgaonkar-stadium/">जमशेदपुर

: सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के वार्षिक खेल का हुआ आगाज

घरों के आसपास गंदगी का जमा नहीं होने दें : डॉ एम श्रीवास्तव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/CKP-Mahesh-Prasad-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> शिविर में मुख्य रुप से लखनऊ विवेकानंद अस्पताल के पूर्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम श्रीवास्तव, डॉ. यूके जायसवाल, चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. बख्शी, डॉ. जगदीश लोया ने उपस्थित होकर लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की. साथ ही बीमारियों से बचाव संबंधी कई जानकारियां दीं. मौके पर डॉ. एम श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों के आसपास गंदगी का जमाव न होने दें, पीने का पानी को उबालकर या छानकर पीये. वहीं रात को सोते वक्त अवश्य रुप से मच्छरदानी का प्रयोग करने को कहा. इस दौरान लोगों का नि:शुल्क ईसीजी, प्रेशर, मधुमेह इत्यादि की भी नि:शुल्क जांच की गई. इस मौके पर समाजसेवी अशोक प्रधान, अस्पताल की डायरेक्टर गीता प्रधान, जय प्रकाश प्रधान, फार्मेसिस्ट राहुल पोद्दार, वासुदेव महतो, बबलू महतो, सरवर आलम, नर्स सुमित्रा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य नरसिंह बोदरा, गांव के मुंडा संजय मुंडा समेत अस्पताल के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-distributed-goods-and-health-checkup-among-villagers/">किरीबुरु

: CRPF ने ग्रामीणों के बीच बांटे सामान व स्वास्थ्य जांच की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही