Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हेल्थ सोसाइटी ने नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी हीरामणि को लिया गोद, हर सहयोग देने की घोषणा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के साथ हेल्थ सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स खिलाड़ी हीरामणि दिग्गी को हर तरह की सुविधा देने का घोषणा की है. गुरुवार को सूर्या नर्सिंग कॉलेज में एक सम्मान समारोह आयोजित कर कॉलेज के निदेशक गौरी शंकर महतो ने इसकी जानकारी दी. हीरामणि कि प्रतिभा का सम्मान करते हुए सोसायटी की ओर से यह सहयोग किया जा रहा है. मौके पर सोसायटी के निदेशक ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हीरामणि दिग्गी को हर तरह की सुविधा मुहैया कराया जाएगा. मेडिकल की भी सुविधा उन्हें सोसायटी की ओर से प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-arrested-with-stolen-bikes-during-vehicle-checking-police-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
[caption id="attachment_379419" align="aligncenter" width="411"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ckp-nursing-college-2.jpeg"

alt="" width="411" height="274" /> राष्ट्रीय खिलाड़ी का परिचय देते हुए निदेशक[/caption]

बीमार पिता का भी इलाज कराया जाएगा

उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर का नाम देश में रोशन करने वाले प्रतिभा का सम्मान करता हूं. आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तक पहुंचे यह उम्मीद करता हूं और चक्रधरपुर का नाम रोशन करें. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की. मालूम हो कि चक्रधरपुर प्रखंड के महुलडीहा गांव में निवास करने वाले हीरामणि दिग्गी के पिता लंबे समय से बीमार है, उनके भी इलाज को लेकर हेल्थ सोसायटी की ओर से सुविधा प्रदान की जायेगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tulsidas-jayanti-celebrated-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चांडिल

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती

सभी तरह के खर्च सोसायटी करेगी वहन

हीरामणि दिग्गी एक गरीब परिवार से आती है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कई प्रतियोगिता में शामिल तक नहीं हो पाती है. इसकी वजह से वे अपनी प्रतिभा भी नहीं दिखा नहीं पा रही है. अब इस परेशानी को हेल्थ सोसायटी की ओर से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. देश में कहीं पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के लिए जो भी खर्च होगा वह भी सोसाइटी की ओर से दिए जाने की घोषणा की गई है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेश महतो, रंजीता महतो, सूर्या एनएम स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही