Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क शिविर आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के बाहर बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से हेल्प डेस्क शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड़ के साथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों के विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया. जहां पेंशन, राशन, मनरेगा जॉब कार्ड, गांव में नए चापाकल के लिए बोरिंग इत्यादि से संबंधित लोगों से आवेदन फॉर्म लेकर जमा लिए गए. कई लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए मौके पर आवेदन फॉर्म भी भरा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-cummins-will-get-the-mortuary-constructed-under-csr-at-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में टाटा कमिंस सीएसआर के तहत कराएगी शव गृह का निर्माण

जरुरतमंद लोगों के मदद के लिए लगाया हेल्प डेस्क शिविर

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड़ ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को पेंशन, राशन, मनरेगा, पानी की समस्या इत्यादि को लेकर भटकना न पड़े इसे देखते हुए ही हेल्प डेस्क शिविर लगाया गया है, ताकि लोगों के समस्या का समाधान किया जा सके. इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड महासचिव भोलेनाथ बोदरा, मंडल अध्यक्ष संपु मंडल, होयोहातु पंचायत अध्यक्ष लखीराम जामुदा, सिमिदीरी पंचायत अध्यक्ष निराकार प्रधान, चन्द्री पंचायत अध्यक्ष दीपक महतो, विशाल सोय, बुधराम गोप, सोहन बांकिरा समेत कांग्रेस प्रखंड कमेटी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही