Search

चक्रधरपुर : गरीबों का अनाज बेचकर अपनी जेब भर रहे हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के गरीबों के लिए भेजे जाने वाले अनाज को बेचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी जेब भर रहे हैं. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. वे शनिवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट मची हुई है. झारखंड में आदिवासियों की जमीन को बेचा जा रहा है. इस लुटेरी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है. झारखंड में नल, जल योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है. स्कूल कॉलेज में शिक्षकों की कमी है तो वहीं अस्पताल में डॉक्टर नहीं है. लेकिन राज्य सरकार इस और ध्यान देने वाली नहीं. हेमंत सोरेन ने लोगों को झूठे सपने दिखाए. राज्य में बेरोजगार युवक युवतियां भटक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-a-need-to-bring-the-life-struggles-of-binod-bihari-mahato-to-life-mathura-mahato-2/">धनबाद

: बिनोद बिहारी महतो के जीवन संघर्षों को जीवन में उतारने की जरूरत : मथुरा महतो

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

[caption id="attachment_765831" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-Babu-Lal-Marandi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाबू लाल मरांडी को पत्तों की टोपी पहनाते पूर्व विधायक शशिभूषण सामड.[/caption] इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारियों को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को इज्जत घर बनाकर सौंपा. महिलाओं को बैंक से जोड़ा गया. रक्षाबंधन, विश्वकर्मा पूजा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सौगात दिए. देश में सड़कों का जाल बिछा है.उन्होंने कहा कि इस संकल्प यात्रा में हम सभी संकल्प ले की आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि देश का तेजी से विकास हो सके.इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया.वहीं संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पत्ते से बनी टोपी पहनकर व पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. मंच पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अभिजीत भट्टाचार्य ने किया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-took-action-in-widow-pension-irregularities-case-2-computer-operators-relieved/">सिमडेगा

: विधवा पेंशन गड़बड़ी मामले में डीसी ने की कार्रवाई, 2 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

ये थे उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-Babu-Lal-Marandi-Shrota.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, सरायकेला-खरसावां प्रभारी जेबी तुबिद, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश साव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शेष नारायण लाल, सिंहभूम लोक सभा प्रभारी विनय लाल, प्रदेश एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, रूपेश साव, कुश पूर्ति, अभिजीत भट्टाचार्य, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश सिंह, संजय पांडेय, शुरू नंदी, संजय मिश्रा, संजय पासवान,राजू कसेर,पवन शंकर पांडेय,व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-midday-meal-may-disappear-from-childrens-plates/">आदित्यपुर

: बच्चों की थाली से गायब हो सकता है मध्याह्न भोजन

कमल देवगिरी हत्या के मामले में हो रही लीपापोती

पोड़ाहाट स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा की राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है. पिछले दिनों चक्रधरपुर में हिंदूवादी युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या हो गई.इस मामले में राज्य सरकार लीपापोती करने का काम कर रही है.कमलदेव गिरि की हत्या के बाद जब परिजन सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना पर बैठे तो परिजनों के साथ ही मारपीट की गई. राज्य सरकार सीबीआई जांच से पीछे भाग रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-vinod-biharis-birth-anniversary-celebrated-in-chilgu-office-of-ajsu-party/">चांडिल

: आजसू पार्टी के चिलगु कार्यालय में मना विनोद बिहारी की जयंती

हेमंत सोरेन ने पुलिस वालों को लगाया वसूली के लिए

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पुलिस वालों को वसूली के लिए लगा दिया है.बालू का उठाव करने वाले ट्रक, ट्रैक्टर चालक से पैसों की वसूली की जाती है. इसके साथ ही अन्य जगहों से भी पुलिस को वसूली के लिए लगाया गया है.हमारी सरकार बनी तो एक भी पुलिस वालों को ट्रैक्टर ट्रक इत्यादि वालों से वसूली करने की सूचना पर कार्रवाई की जाएगी. हालत ऐसी हो गई है कि लोगों को घर बनाने के लिए भी बालू नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-took-action-in-widow-pension-irregularities-case-2-computer-operators-relieved/">सिमडेगा

: विधवा पेंशन गड़बड़ी मामले में डीसी ने की कार्रवाई, 2 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

डीएमएफटी फंड में मची लूट

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डीएमएफटी फंड में लूट मची हुई है. खासकर पश्चिमी सिंहभूम जिला में डीएमएफटी का सबसे ज्यादा पैसा जमा होता है, लेकिन डीएमएफटी की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-in-two-separate-cases-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

जनता को लूटने वाले को बैल की तरह बेचे : शशिभूषण सामड

पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि हमारे पश्चिमी सिंहभूम जिला में लूट खसोट मची हुई है. जनता ने सांसद, विधायक बनाकर चुना, लेकिन जनता को ही लूटने का काम किया जा रहा है. बेरोजगार युवा पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि का लाभ भी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.उन्होंने कहा कि जनता को लूटने वालों को बैल की तरह बेचना होगा.इस मौके पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई,सरायकेला खरसावां प्रभारी, जेबी तुबिद, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, गीता बालमुचू ने भी मंच से संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp