Search

 
 
 

Chakradharpur: सावनिया पंचायत में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित,डीसी व एसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को निखारने को लेकर शनिवार को बंदगांव प्रखंड की सावनिया पंचायत के कुदाद्दी गांव में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर उपस्थित हुए. जहां उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इससे पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया.

ग्रामीण खेल प्रतिभा निखारने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत : उपायुक्त

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में काफी खेल प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे निखारने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और इसी परिपेक्ष्य से जिला तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय मैत्री टूर्नामेंट का आयोजन भी करवाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच सामंजस्यता को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर छऊ कलाकार के द्वारा महिषासुर मर्दिनी नृत्य शैली भी प्रस्तुत किया गया.

यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_988406" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ckp-dc-1-r.jpg">

class="size-full wp-image-988406" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ckp-dc-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हॉकी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद डीसी व एसपी.[/caption] इस मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा के अलावे बंदगांव प्रखंड के बीडीओ, अंचालधिकार, जिला खेल पदाधिकारी के अलावे अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न गांव के हॉकी खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही