Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सूर्या नर्सिंग कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित

 
  • छात्राओं ने एक दूसरे को जमकर लगाये अबीर-गुलाल
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की सूर्या नर्सिंग कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वहीं अपने शिक्षकों व शिक्षिकाओं के पैर पर गुलाल डालकर होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान होली के गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकी. इस मौके पर हेल्थ सोसाइटी के सचिव सह सूर्या नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर गौरी शंकर महतो ने कहा कि होली खुशियों व आपसी भाईचारगी का त्योहार है. इस त्योहार में लोग गिले शिकवे मिटाकर खुशहाली के साथ पर्व मनाते हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-brahmin-community-is-facing-the-brunt-of-governments-neglect-and-reservation-upadhyay/">बोकारो

: सरकार की उपेक्षा व आरक्षण की मार झेल रहा ब्राह्मण समाज- उपाध्याय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-Surya-Holi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसी तरह होली से पूर्व होने वाले होलिका दहन से ही हमें कई सीख मिलती है. इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो ने भी होली त्योहार व रंगों के महत्व के बारे में बताया. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य मीनू मिनाक्षी तिर्की, शिक्षिका रंजीता महंता, सुशांति मिंज, प्रियंजा महतो, किरण मुंडा, शिरोमणि तिर्की, आरती महतो, पूजा महतो, लॉरेन माइकल के अलावे कॉलेज की अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही