Search

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Chakradharpur : बुधवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में होली की छुट्टी से एक दिन पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की ढेर सारी शुभकामना एवं बधाइयां दी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारगी का संदेश देता है. इसलिए पूरी शालीनता और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाएं. इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिठाइयों का भी आनंद लिया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नानकी कुजुर, बीपीआरओ मनोज कुमार सिन्हा, बीपीओ निरंजन कुमार, लिपिक शेखर पंडित, जगन्नाथ मुंडा के अतिरक्त प्रखंड कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 7.3">https://lagatar.in/east-japan-shaken-by-tremors-of-7-3-magnitude-earthquake-power-outage-tsunami-alert-issued/">7.3

तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से दहला पूर्वी जापान, बिजली गुल, सुनामी का अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//