Search

 
 
 

चक्रधरपुर : झारखंड बचाने पांच अप्रैल से घर से निकला हूं- लोबिन हेम्ब्रम

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चाईबासा के गांधी मैदान में रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने के दौरान रविवार को बोरियो के विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के मुख्य संयोजक विधायक लोबिन हेम्ब्रम व पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव चक्रधरपुर पहुंचे. यहां झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक लोबिन हेम्ब्रम व पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा की झारखंड बचाने के लिए 5 अप्रैल से घर से निकला हूं. इसे लेकर झारखंड के सभी जगहों को भ्रमण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-votes-cast-for-four-posts-of-jhasa-in-sadar-hospital/">साहिबगंज

: झासा के चार पदों के लिए सदर अस्पताल में डाले गये वोट
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है की झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को राज्य सरकार की नियुक्ति में सर्वोच्च प्राथमिकता मिले और इसके लिए राज्य सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति व नियोजन नीति का निर्धारण शीघ्र करे. उन्होंने कहा की आदिवासियों की जमीन को पूंजीपतियों द्वारा बेचने का काम किया जा रहा है. वहीं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा की झारखंड गठन के 21 वर्ष बीत जाने पर भी यहाँ के आदिवासी मूलवासियों को न्याय नही मिला है। राज्यस्तरीय नियुक्तियों में हमारे झारखंड के स्थानीय निवासीयों को ठगा जा रहा है। जबकि दूसरें राज्यों में स्थानीयों के लिए राज्यस्तरीय नियोजनों को आरक्षित किया जाता है. झारखंड के आदिवासियों को हक दिलाने के लिए हमें एकजुट होना होगा. थोड़ी देर चक्रधरपुर में रुकने के बाद दोनों नेता चाईबासा के लिए रवाना हो गए. इस मौके पर इस अवसर पर करण महतो, बासिल हेम्ब्रम, शीतल पूर्ति के अलावे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही