Search

 
 
 

Chakradharpur : जनता की मांग व निर्णय पर लड़ूंगा विस चुनाव - डॉ विजय

 
  • 25 अगस्त को पोड़ाहाट स्टेडियम में होगी जनसभा
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग व निर्णय पर आगामी विधानसभा चुनाव लडूंगा. यह बात पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कही. वे शुक्रवार को चक्रधरपुर के पोटका स्थित अपने आवासीय परिसर में प्रेस वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है, जिससे चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मुझे भरपूर प्यार मिल रहा है. 25 अगस्त को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्थान, विकास और नवनिर्माण के लिए परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-bdo-planted-saplings-to-send-a-message-of-environmental-protection/">Gudabanda

: बीडीओ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

10 हजार लोगों को भेजा गया है निमंत्रण

संगठन की ओर से चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के चक्रधरपुर प्रखंड के 23 पंचायत, शहरी क्षेत्र के 23 वार्ड और बंदगांव प्रखंड के 11 पंचायतों के लोगों को कार्यक्रम की सूचना दी गई है. इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोगों को आने का निमंत्रण है. डॉ विजय सिंह गागराई ने पत्रकारों को बताया कि 25 अगस्त को जनता की इच्छानुसार चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे. 25 अगस्त के बाद संस्था से इस्तीफा दे देंगे. मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप महतो, सरोज महतो, संतोष सिंहदेव, राहुल रंजन, रामराय सामड, वीर सिंह हांसदा, मरकूस गागराई, अनमोल प्रताप महतो, मंत्री सुंडी, जयपाल जामुदा, मुखिया महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही