Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गोइलकेरा में आईईडी विस्फोट, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक-खलासी घायल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर के खलासी लोबो गोप की इलाज के दौरान मौत हो गई. ट्रैक्टर हाथिबुरु सीआरपीएफ कैंप के लिए सामग्री लेकर जा रहा था. इस घटना में ट्रैक्टर का चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे घटी. बताया जाता है कि एक टैक्टर सीआरपीएफ जवानों के लिए सामग्री लादकर सीआरपीएफ के हाथिबुरु कैंप ले जा रहा था. इस बीच ट्रैक्टर का पहिया आईडी के ऊपर चढ़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना में ट्रैक्टर का चालक बबलू बोदरा व खलासी लोबो गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को सोनुवा पुलिस व सीआरपीएफ की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा लाया गया. जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. चाईबासा के एसपी ने बताया कि खलासी की मौत हो गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-number-of-patients-suffering-from-seasonal-diseases-increased-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही