Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : टेबो के हलमद एवं रोग्तो में आइईडी बरामद, किया गया नष्ट

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : बुधवार को चाईबासा पुलिस को विशेष सूचना प्राप्त हुई कि टेबो थानान्तर्गत हलमद एवं रोग्तो के जंगलों में पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के लिये आइईडी छिपाकर रखी गई है. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर जिला पुलिस, 60 बटालियन सीआरपीएफ एवं बम निरोधक दस्ता के साथ संयुक्त रूप से टीम का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-direct-communication-with-railway-officials-will-be-held-in-chamber-building-on-march-24/">जमशेदपुर:

24 मार्च को चैंबर भवन में होगा रेलवे पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद

सर्च अभियान में मिले आइईडी व विस्फोटक

अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा एवं सहायक कमांडेंट 60 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में गठित दल ने विशेष सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान कुल 6 आइईडी (3 किग्रा 3 पीस, 2 किग्रा 2 पीस एवं 1 किग्रा 1 पीस टिफिन बम) एवं 9 बंडल कोर्टेक्स विस्फोटक बरामद किया गया. बरामद आइईडी को विधिवत एसओपी का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया. इस संदर्भ में विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत पुलिस द्वारा काण्ड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. [wpdiscuz-feedback id="95dpnibe1g" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही