Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बीमार होने पर झाड़-फूंक कराने के बजाए डॉक्टर से कराएं इलाज : जोबा माझी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी कई ऐसे लोग हैं जिनके परिवार में अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है तो झाड़-फूंक करवाने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसका इलाज डॉक्टर से कराएं न कि झाड़फूंक के चक्कर में रहें. इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली सहिया व अन्य स्वास्थ्यकर्मी लोगों को जागरूक करें. इससे पहले मंत्री जोबा माझी, विधायक सुखराम उरांव व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया. इसके बाद अस्पताल की ओर से सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-patient-suffering-from-brain-malaria-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीज को किया राउरकेला रेफर

राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कई कार्य कर रही है : सुखराम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-HELTH-MELA-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कई कार्य कर रही है. लोगों को इस तरह का आयोजन का लाभ उठाना चाहिए. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंशुमन शर्मा ने प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार के बीमारियों की जांच निःशुल्क की जा रही है. खासकर फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू, टीबी इत्यादि की पहचान के लिए व सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजना से संबंधित कई स्टॉल लगाए गए हैं. वहां लोग अपनी जांच करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/what-happened-in-the-supreme-court-on-friday-on-cms-petition-against-ed-summons-read-this-report/">

 ED के समन के खिलाफ CM की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को क्या हुआ, पढ़िए यह रिपोर्ट

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का होता है वास : एसडीओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-HELTH-MELA-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रह पाते हैं. इसे देखते हुए ही इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाते हैं. इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं. समारोह में पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, अस्पताल के सभी डॉक्टर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू,सहिया व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही