Search

 
 
 

चक्रधरपुर : देवगांव में किन्नरों ने पूजा अर्चना कर निकाली कलश यात्रा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की केन्दो पंचायत के देवगांव में रविवार को किन्नरों ने पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली. इस कलश यात्रा में गांव के महिला पुरुष भी शामिल हुए. गाजे बाजे के साथ देवगांव मध्य विद्यालय के समीप से निकाली गई कलश यात्रा देवगांव की देवेश्वर मंदिर के समीप पहुंची. जहां से कलश में जल भरकर लाया गया. इसके बाद देवगांव मध्य विद्यालय के समीप स्थापित माता खुदुरकुणी‌ के समीप कलश की स्थापना की गई. इस मौके पर चाईबासा, जमशेदपुर, राउरकेला, संबलपुर के अलावे ओडिशा के किन्नर पहुंचे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-KINNAR-KALSH-YATRA.jpg"

alt="" width="1080" height="568" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-clue-of-criminals-even-after-24-hours-of-robbery-in-dhansars-jewelers-shop-case-against-5-unknown/">धनबाद

: धनसार की ज्वेलर्स दुकान में लूट के 24 घंटे बाद भी अपराधियों का सुराग नहीं, 5 अज्ञात पर केस
इस मौके गौरी किन्नर, मधु किन्नर, मिली किन्नर, पिंकी किन्नर सरिता किन्नर समेत विभिन्न जगहों से पहुंची किन्नर पहुंची थी. इस दौरान किन्नरों ने बताया की माता खुदुरकुणी‌ की पूजा 7 सितंबर तक की जाएगी. 28 जुलाई से विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की जा रही थी. इसे लेकर ही रविवार को कलश यात्रा निकाली गई. इस मौके पर स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही