Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जोमरो गांव के गुटूसाई टोला में वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र जोमरो गांव के गुटूसाई टोला में वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात की है. बताया जाता है कि जोमरो गांव के गुटूसाई टोला निवासी सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बादगी दिग्गी रविवार रात अपने घर में सो रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने दाउली व चाकू से वारकर दोनों की हत्या कर दी. इधर सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी. मुंडा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस देर से गांव पहुंची और दंपत्ति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-guru-purnima-celebrated-in-saraswati-shishu-vidya-mandir/">मनोहरपुर

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

डायन या जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका 

सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी की हत्या को लेकर डायन या जमीन विवाद की बातें ग्रामीण कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दंपत्ति की कोई भी पुत्र नहीं है. इन्हें चार बेटियां ही हैं और चारो का विवाह हो गया है. ग्रामीणों का मानना है कि जमीन विवाद या डायन की आशंका को लेकर ही वृद्ध दम्पत्ति की हत्या की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि सकारी दिग्गी झाड़-फूंक का कार्य किया करते थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-wandering-from-door-to-door-for-daughters-treatment/">चाईबासा

: बेटी के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा पिता

दंपति की चार बेटियां हैं सभी का हो चुका विवाह

मृतक दंपत्ति की चार बेटियां है. सभी का विवाह हो चुका है. जोमरो गांव के गुटूसाई टोला निवासी 65 वर्षीय सकारी दिग्गी और उसकी पत्नी 60 वर्षीय बादगी दिग्गी गांव में अकेले रहते थे. मृतक दंपती की चार बेटी है और चारों का विवाह हो चुका है. घटना के समय सिर्फ पति-पत्नी ही घर पर थे तभी अपराधियों ने मौके का फायदा उठा कर दम्पत्ति की हत्या कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही