Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जामिद पंचायत में मुखिया के पति ने ठेका मजदूरों को पीटा, कर्मियों पर मुखिया के कपड़े फाड़ने का आरोप

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की जामिद पंचायत के ठेसापीढ गांव में चल रहे नल जल योजना का काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई. इसे लेकर रविवार देर रात ठेका कंपनी सिद्धार्थ इंटरप्राइजेज के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों ने चक्रधरपुर थाना में पंचायत की मुखिया कुंती सरदार के पति हरीश मुंडा पर पांच लाख रुपये मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने पहुंचे. चक्रधरपुर थाना पहुंचे ठेका कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी महमूद आलम, शब्बीर हुसैन व अन्य ने बताया कि पंचायत की मुखिया कुंती सरदार के पति हरीश मुंडा कुछ दिनों से पंचायत में काम करने से हमें मना कर रहे हैं, हमसे कार्य का एस्टीमेट मांगा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tenure-of-hods-of-more-than-half-the-departments-in-kolhan-university-ends-appointment-will-be-done-on-the-basis-of-preference/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में आधा से अधिक विभाग के एचओडी का कार्यकाल खत्म, वरीयता के आधार पर होगी नियुक्ति

पांच लाख रुपए मांगने का आरोप

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपयों की मांग की जा रही थी. शनिवार को भी हरीश मुंडा अपने कुछ साथियों के साथ कार्यस्थल पहुंचे और कहा कि जब तक पांच लाख रुपए नहीं दोगे, काम नहीं करने दिया जाएगा. काम रोकने की धमकी देने के साथ-साथ मारपीट की भी धमकी दी गई. मुखिया के पास हथियार भी था. इसके बाद सभी वहां से चले गए. साथ ही कहा कि जब-तक पांच लाख रुपए नहीं मिलेगा. गांव से जाने भी नहीं दिया जाएगा. रविवार शाम भी जब हम गांव में थे, इस बीच हरीश मुंडा गांव पहुंचे और सभी मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी. इससे कर्मचारी घायल हो गए. इसके बाद किसी तरह थाना पहुंचे. वहीं देर रात पंचायत की मुखिया कुंती सरदार व उसके पति हरीश मुंडा भी थाना पहुंचे थे. चक्रधरपुर थाना में हरीश मुंडा ने बताया कि गांव में नल जल योजना के कार्य में गड़बड़ी होने पर मैंने कर्मचारियों व विभाग से काम का एस्टीमेट मांगा था, लेकिन मुझे एस्टीमेट नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indias-first-gold-medal-in-the-bag-world-record-made-in-shooting/">Asian

Games 2023 : भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में बनाया विश्व रिकॉर्ड

काम में गड़बड़ी की डीसी को ट्वीट कर दी जानकारी

काम में गड़बड़ी होने की ट्वीट मैंने डीसी से भी पूर्व में की है. मेरे ऊपर से पैसे मांगे जाने का आरोप कर्मचारियों द्वारा लगाए जाने पर मैंने कुछ दिन पहले कर्मचारियों से दो-तीन दिनों तक काम रोकने को कहा था. रविवार की शाम मैं गांव में नहीं था, लेकिन इसके बावजूद मेरे ऊपर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि कर्मचारियों ने मेरी पत्नी मुखिया कुंती सरदार के साथ दुर्व्यवहार किया है. साथ ही धक्का मुक्की कर कपड़े भी फाड़े हैं. इधर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही