Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बंदगावं थाना के पोडेंगेर गांव में पति, पत्नी व छोटी बेटी की हत्या कर नदी किनारे दफनाया

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : बंदगांव थाना अंतर्गत पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर कोयल कारो नदी घाट पर दफना दिया गया था. बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर बंदगांव पुलिस ने तीनों लाश को बरामद किया. तीनों शव को देर शाम को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार पोडेंगेर गांव के सालेम डांगा (48 वर्ष), उसकी पत्नी बेलानी डांगा (40 वर्ष) और छोटी पुत्री राहिल डांगा (13 वर्ष) की हत्या गांव के ही नौ लोगों ने आपसी विवाद में कर दिया है. तीनों की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई है. तीनों रविवार की शाम से ही लापता थे. घर में चूल्हे पर भात बनाने वाला हंडी चढ़ा हुआ था और परिवार के तीन सदस्य गायब थे. इसके बाद बंदगांव पुलिस ने लापता होने की सूचना मिलने पर इनकी खोजबीन की. तब गांव के ही मार्क्स डांगा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने हत्या करने की बात कबूल करते हुए दफनाे गए स्थल की जानकारी दी. बंदगांव पुलिस कोयल कारो नदी घाट से तीनों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार की देर शाम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि गांव के नौ लोगों ने आपसी विवाद में तीनों की हत्या की है. इस मामले में बंदगांव पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पांच लोग फरार हैं. सभी की गिरफ्तारी आरोपी मार्क्स डांगा के बयान पर हुई है.

दो बेटी मौसी के घर में थी इसलिए बच गई जान

इधर, मृतक के भगीना दामाद अगस्तीन होरो ने बताया कि सालेम डांगा की तीन पुत्री है. दो पुत्री बसंती डांगा (18 वर्ष), सुसाना डांगा (15 वर्ष) मौसी घर में थी. इस कारण उनकी जान बच गई. उन्होंने कहा कि मृतक सालेम डांगा का परिवार रविवार से गायब था। किस कारण हत्या हुई है, यह अभी तक पता नहीं चला है.

आपसी विवाद में हुई है हत्या

चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खालखो ने बताया कि पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या हुई है. तीनों का शव नदी किनारे दफना दिया गया था. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं हत्या के आरोप में गांव के कुछ लोगों को पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि आपसी विवाद में उनकी हत्या की गई है. कुछ पुरानी रंजिश उन लोगों में थी. अभी पूर्ण रुप से खुलासा नहीं हुआ है. जल्द कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही