Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सिकीदीकी गांव में पति ने पत्नी को डंडे व कुल्हाड़ी में मारकर गंभीर रूप से किया घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जामिद पंचायत के सिकीदीकी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि सिकीदीकी गांव निवासी महिला बिरांग तियु को उसके पति विजय तियु ने सोमवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया. इसके बाद विजय तियु ने लाठी व टांगी से वारकर अपनी पत्नी बिरांग तियु को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में महिला का पैर टूट गया है. साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है. घर में शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला बिरांग तियु को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-pagoda-resounded-with-the-cheers-of-bolbam/">मनोहरपुर

: बोलबम के जयकारे से गुंजायमान हुआ शिवालय

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण तिवारी भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल महिला बिरांग तियु ने बताया कि सोमवार को उसका देवर घर आया था. इस बात से उसका पति विजय तियु नाराज हो गया और गुस्से में मेरे साथ झगड़ा करते हुए लाठी व टांगी से वार कर दिया. इधर मंगलवार को महिला का पति विजय भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचा था. गंभीर रूप से घायल महिला का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही