Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गोपीनाथपुर पंचायत भवन में मुखिया ने जल सहियाओं संग की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की गोपीनाथपुर पंचायत भवन में नव निर्वाचित मुखिया सेलाय मुंडा की अध्यक्षता में जल सहियाओं की एक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक के दौरान जल सहियाओं ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर मुखिया सेलाय मुंडा को अवगत कराया. इस दौरान पंचायत केे विभिन्न गांव से उपस्थित जल सहियाओं ने मुखिया को बताया कि पूर्व की मुखिया ने उनका बैंक खाता अपने पास रखा है. मांगने पर हमें नहीं दे रही है, इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-order-of-the-ssp-the-police-station-raced-three-arrested-with-chhitnais-mobile/">जमशेदपुर

: एसएसपी के आदेश के बाद रेस हुए थानेदार, छितनई की मोबाइल के साथ तीन धराए

शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा लिये जा रहे हैं

इस पर मुखिया ने कहा कि मामले की जानकारी एसडीओ व डीसी को दी जाएगी. बैठक के दौरान पंचायत के गांवों में शौचालय निर्माण के लिए लाभुकों का चयन करने, आवेदन जमा करने इत्यादि के बारे में बताया. मुखिया सेलाय मुंडा ने कहा कि जरुरतमंदों के घर में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा लिये जा रहे हैं. जिसे विभाग को सौंपा जाएगा. इस मौके पर जयंती महतो, सुवारी सामड, जेमा हांसदा, मंजू महतो, मालती बोदरा, जयश्री प्रधान के अलावे अन्य जल सहियाएं व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही