Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रखंड बीस सूत्री कमेटी की बैठक में पानी की समस्या दूर करने का छाया रहा मुद्दा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या दूर करने का मुद्दा शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा. जहां बीस सूत्री कमेटी के सदस्यों ने गर्मी को देखते हुये ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने को कहा. शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने किया. बैठक में चक्रधरपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. लगभग चार महीने के बाद हुई इस बैठक में भी पथ प्रमंडल व भूमि संरक्षण विभाग से अधिकारी अनुपस्थित रहें. प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत सिजुई व सदस्यों द्वारा विभाग के अधिकारियों को शोकॉज करने को कहा गया. मनरेगा कानून के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरुरतमंदों को पहुंचाने, प्रधानमंत्री किसान राहत योजना का लाभ किसानों को देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पशुधन योजना व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bushes-caught-fire-due-to-short-circuit-in-bhairavpur-village/">घाटशिला

: भैरवपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में लगी आग

खराब चापाकल व सोलर जल मीनार ठीक करने का मिला आश्वासन

[caption id="attachment_565225" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ckp-baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="273" /> चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीस सूत्री कमेटी की बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारी.[/caption] बैठक के दौरान मौजूद अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारी, मलेरिया रोकने को लेकर ग्रामीणों को जागरुक करने को कहा. साथ ही उन्होंने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेन्द्र से मिलने वाली सुविधाओं के बारे भी बताया. वहीं शिक्षा विभाग से मौजूद क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम ने सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दी जाने वाली मध्याह्न भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में बताया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल व सोलर जल मीनार में आयी खराबी को जल्द ही दुरूस्त कर लिया जाएगा. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रखंड बीस सूत्री कमेटी के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bushes-caught-fire-due-to-short-circuit-in-bhairavpur-village/">घाटशिला

: भैरवपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में लगी आग
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही