Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गोष्ठी में शिक्षकों को बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाने का दिया गया निर्देश

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बायोमैट्रिक सिस्टम से हर हाल में शिक्षकों को अपना उपस्थिति बनाना अनिवार्य है. इसे शत प्रतिशत किया जाएं. यह निर्देश बीइइओ विजय कुमार ने मंगलवार को चक्रधरपुर के अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय सभागार में आयोजित शिक्षकों की गोष्ठी में दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक बायोमैट्रिक सिस्टम में अपनी उपस्थिति व बच्चों की ई वाहिनी पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति बनाएं. बीइइओ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय सभागार में 12 अक्तूबर को शिविर लगाया जाएगा. जहां इस सत्र के दिव्यांग बच्चों की पहचान व पिछले सत्र के दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण बांटे जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-officials-who-arrived-to-remove-the-encroachment-started-playing-cricket-in-the-mango-plantation-ground/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी आम बागान मैदान में खेलने लगे क्रिकेट

बीइइओ ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

उन्होंने असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कई दिशा-निर्देश दिये. गोष्ठी के दौरान शिक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के पौशाक, विद्यालय भवन के रंगरोगन इत्यादि के लिए भेजे गये राशि को खर्च करने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. गोष्ठी में बीपीओ अजय कुमार, राजेश खलखो, लेखापाल हरिश सांडिल, रिर्सोस शिक्षक अनिल प्रजापति, जेईई बच्चु प्रसाद के अलावे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही