Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जामिद पंचायत के ठेसापीड़ गांव में तालाब की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की जामिद पंचायत के ठेसापीड़ गांव में तालाब की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गौरांग नंदा ने विधिवत पूजा अर्चना कर तालाब की प्राण प्रतिष्ठा कराई. इस अवसर पर मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं का विवाह संपन्न हुआ. इस मौके पर सात गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधायक सुखराम उरांव, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी विजय सिंह गागराई, मुखिया कुंती सरदार, पंचायत समिति सदस्य शीला कुमारी महतो शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-the-mla-held-a-meeting-with-the-administrative-officials/">गुड़ाबांदा

: विधायक ने की प्रशासनिक पदाधिकारियों संग बैठक

22 साल बाद की गई तालाब की प्राण प्रतिष्ठा

ग्रामीणों ने बताया कि 22 साल बाद तालाब का प्राण प्रतिष्ठा किया गया है. जिसके तहत मिट्टी से निर्मित दो प्रतिमा बनाई गई. जिसके बाद दोनों की विवाह कराई गई. मान्यता है कि जब तक तालाब की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होता, तब तक लोग तालाब में सामाजिक कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं. प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के बाद अब ग्रामीण तालाब में सामाजिक कार्यक्रम कर सकेंगे. इस मौके पर ग्राम मुंडा रामेश्वर महतो, बलभद्र चटर्जी, रेंगा हेंब्रम, प्रभात रंजन, लालचांद महतो, महेंद्र महतो, आदित्य महतो, अर्जुन महतो, हरिश मुंडा, ललिता महतो, शीला कुमारी महतो, गायत्री महतो, दीपिका महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही